उत्तराखंड: जोशीमठ में बच्ची से छेड़खानी के बाद बवाल!

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में बच्ची से छेड़छाड़ के बाद लोगों ने बवाल खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार रात की है।

मंगलवार को जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी मिली लोग बड़ी संख्या में जोशीमठ बाजार में जमा हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के समुदाय के लोगों की दुकानों को नुकसान पहुंचाया। हंगामा बढ़ता देख कुछ लोगों ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस कर्मी मौके पर तैनात हैं।

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने गुस्साए लोगों से माहौल न खराब करने की अपील की है। हालांकि इस दौरान गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करा दिया।  फिलहाल पूरे इलाके में तनाव है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.