उत्तराखंड: थराली में डॉक्टर्स ने कुछ इस तरह जताया अपना विरोध, मांगों लेकर दिया अल्टीमेटम

चमोली के थराली में अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर डॉक्टरों ने विरोध जाताया। प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड की अपील पर डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।

अच्छी बात ये कि अपनी जिम्मेदारी समझते हुए डॉक्टरों ने काम नहीं रोका और मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सीएचसी थराली समेत पीएचसी नारायणबगड़, देवाल, ग्वाल्दम और तलवाड़ी में भी डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध अपना विरोध जताया। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना काल में वो 24 घंटे और सातों दिन काम कर रहे हैं बावजूद इसके डॉक्टर्स का अगस्त महीने का वेतन रोकने का आदेश दिया।

विरोध कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि संजय गुप्ता लगातार कोरोना मरीजों के सैंपल ले रहे हैं, बावजूद इसके उनके निलंबन की संस्तुति जिला प्रशासन ने की है। इसके साथ ही जहां पूरे देश में कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया जा रहा है और उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जा रही है वहीं उत्तराखंड में बिना सहमति के ही डॉक्टर्स की एक दिन की सैलरी काटी जा रही है। जिससे चिकित्सकों का मनोबल टूट रह है।

डॉक्टर्स का कहना है कि इलाज के दौरान मरीज के साथ जब भी कोई घटना घटती है तो तीमारदार इसके लिए चिकितस्कों को जिम्मेदार बता देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि पहाड़ के इन अस्पतालों में सरकार संसाधन मुहैया कराए। ताकि बेहतर चिकित्सा सेवाएं मरीजों को मिल सकें। बता दें कि अपनी इन्हीं सारी मांगों को लेकर 1-7 सितंबर तक डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर काम ड्यूटी करने का फैसला किया है। संघ की मांग पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर डॉक्टर 8 सितंबर को सामूहिक रूप से अपने इस्तीफा दे देंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.