उत्तराखंड: कैसा होगा इस बार 23 सितंबर से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र?

कोरोना को देखते हुए इस बार उत्तराखंड का विधानसभा सत्र महज तीन दिनों के लिए होगा, लेकिन इन तीन दिनों में भी सत्र के काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं।

कोविड, अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है। नेता प्रतिपक्ष ह्रदयेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल साबित हुई है। ना ही सरकार वायरस को फैलने से रोक पाई। ना ही बेरजागारी को कम कर पाई। यहां तक कि सरकार के अपने विधायकों में ही सरकार के कामकाज को लेकर असंतोष है। उन्होंने कहा कि सदन में सभी मसलों को कांग्रेस पुरजोर तरीके से उठाएगी।

सदन के अंदर तो हंगामे के आसार हैं ही, सदन के बाहर भी हंगामा हो सकता है। प्रदेश में कोविड के कारण धारा 144 भी लागू है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर केस दर्ज किये जा रहे हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस से पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी विधानसभा के बाहर मोर्चा संभाल सकते हैं।

सत्र के छोटा होने पर उठ चुके हैं सवाल
भले ही सरकार का कहना हो कि कोरोना महामारी की वजह से सत्र को छोटा रखा जा रहा है, लेकिन सत्र के सिर्फ तीन दिनों के होने पर सवाल उठ रहे हैं। खुद विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल कह चुके हैं कि सत्र तीन दिन से ज्यादा का होना चाहिए। हालांकि, अध्यक्ष ने इसे अपनी व्यक्तिगत राय बताया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.