उत्तराखंड: मंत्री धन सिंह रावत ने चूल्हे पर सेंकी रोटियां, RSS के शिविर में देखते रह गए लोग!

उत्तराखंड के श्रीनगर में आयोजित शिविर में त्रिवेंद्र सरकार में मंत्री धन सिंह रावत अचानक पहुंचे। शिविर में वे काफी देर तक रुके।

शिविर में धन सिंह रावत का एक अनोखा रूप देखने को मिला। वो शिविर में जल रहे चूल्हे के पास पहुंचे और शिविर में आए लोगों के लिए चूल्हे पर उन्होंने रोटियां सेंकी। इस बात की काफी चर्चा हो रही है। शिविर में सोमवार को सहभोज का आयोजन किया गया।

आरएसएश के प्राथमिक शिक्षा वर्ग में प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने शिक्षार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने शिक्षार्थियों को संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के जीवन के बारे में बताया। युद्धवीर ने बताया कि हेडगेवार देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत थे। 8 साली की उम्र में उन्होंने ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया के 60 साल पूरे होने पर बांटी जा रही मिठाई कूड़े के ढेर में फेंक दी। उन्होंने सीतामढ़ी किले में अंग्रेजों का झंडा उतारने के लिए सुरंग खोदी। हेडगेवार ने 1927 में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया और उन्हें जेल भेजा गया।।

युद्धवीर ने बताया कि डॉ. हेडगेवार ने देश को एक धागे में बांधने का काम किया। शिविर में इस मौके पर बौद्धिक प्रमुख गणेश काला, सर्व व्यवस्था प्रमुख कैलाश चमोली, राजेंद्र पुरोहित और राकेश सिलोड़ी समेत कई लोग मौजूद थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.