सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से बड़ा खुलासा! जानिए उत्तराखंड में तबाही के लिए कौन है जिम्मेदार

उत्तराखंड में मॉनसून आने के बाद से अलग-अलग हिस्सों में भारी तबाही हुई है। प्रदेश में मूसलाधार बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है।

भारी बारिश के बाद राज्य की नदियां उफन हैं। मूसलाधार बारिश और बादल फटने से राज्य में नदियों के किनारे बसे लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। रविवार को उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही हुई। 17 लोगों की जान चली और माल को भी भारी नुकसान पहुंचा। अब तक नदियों के किनारे बने कई घर काल के गाल में समा चुके हैं। ऐसे में सवाल ये कि आखिर तबाही के लिए कौन जिम्मेदार है?

प्रकृति के अपने नियम हैं, जाहिर है इसे बदला नहीं जा सकता है। कुछ नियम राज्य सरकार ने भी बना रखे हैं, जिसका जिक्र मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसा देखा गया है कि नदियों के किनारे बने घरों को इस आपदा में ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि नदियों के किनारे घर बनाए जाने पर रोक है। ऐसे में सवाल ये कि अगर राज्य में नदियों के किनारे घर बनाने पर रोक है तो घर आखिर किसने बनने दिए?

प्रदेश में कानून को पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होती है, जो अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं, और नतीजा ये कि नदियों के किनारे बसे लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। ऐसे में देखा जाए तो सीधे तौर पर नदी किनारे बसे लोगों को हो रहे नुकसान के लिए पुलिस और प्रशासन जिम्मेदार है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ये भी कहा कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। अगर लोग जागरूक हो जाएंगे तो नदियों के किनारे घर नहीं बनाएंगे और अपदा के दौरान तबाही से बच जाएंगे। ये लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वो नदी किनारे घर न बनाएं और सुरक्षित अपनी जिंदगी जिएं। वहीं, सरकार की ये जम्मेदारी है कि वो पुलिस और प्रशासन पर लगाम कसे, ताकि भविष्य में नदियों के किनारे बनाए जा रहे घरों पर रोक लगाई जाए और अपदा से हो रहे जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

उत्तराखंड में अलकनंदा, भागीरथी और मंदाकिनी समेत कई नदियां बहती हैं। इन नदियों के किनारे लोगों ने अपने घर बना रखे हैं। 2013 में आई आपदा गवाह कि कैसे नदियों के किनारे बने घर बड़े पैमाने पर तबाह हो गए थे और सैकड़ों लोगों की जनें चलई गई थीं। रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी के किनारे भीषण तबाही मची थी। उस तबाही से भी लोगों ने कोई सीख नहीं ली। एक कहावत है कि ‘जब जागो तभी सवेरा’। नदियों के किनारे अपने घर न बाएं, सुरक्षित रहे और सुरक्षित जिएं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.