Blog

किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम!

INX मीडिया केस में पर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है।

चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि तथ्यों के आधार पर ऐसा लग रहा है कि चिदंबरम मामले में किंगपिन यानि सरगना की भूमिका में थे और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने का मतलब है कि जांच एजेंसी जब चाहे पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर सकती है। सीबीआई की टीम चिदंबरम के घर भी पहुंची, लेकिन चिदंबरम घर पर नहीं मिली।

हाईकोर्ट से झटके के बाद चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट गए, लेकिन सबसे बड़ी अदालत ने मंगलवार को सुनवाई से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट बुधवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कर सकता है। चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने सबसे पहले अदालत 1 यानी CJI के समक्ष मामले को मेंशन करना चाहा, लेकिन तब तक कोर्ट उठ चुकी थी। मामले को सूचीबद्ध करने को लेकर कपिल सिब्बल जॉइंट रजिस्टार के पास गए।

चिदंबरम पर क्या है आरोप?

मामला 2007 का है जब यूपीए-1 के दौरान पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे। आरोप है कि INX मीडिया को फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड यानी एफआईपीबीई से आईएनएक्स मीडिया को गैरकानूनी रूप से स्वीकृति दिलाने के लिए 305 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गयी थी। इसी केस में CBI और ED चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल वो जमानत पर चल रहे हैं। केस में अहम मोड़ तब आया, जब इंद्राणी मुखर्जी 4 जुलाई को सरकारी गवाह बन गईं। सीबीआई के मुताबिक मुखर्जी ने गवाही दी कि उसने कार्ति चिदंबरम को 10 लाख रुपये दिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.