उत्तराखंड: कोरोना लॉकडाउन में सड़क किनारे शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड में कोरोना संकट के बीच थराली विकासखंड के गोठिण्डा जूनिधार मार्ग पर जूनिधार के समीप सड़क किनारे एक शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

सुबह-सुबह जूनिधार के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने सड़क किनारे पड़े शव की पहचान कर मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने राजस्व पुलिस को इस घटना की सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक, शव बरमाड़ी पार्था गांव के रहने वाले 38 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र कुशल सिंह का बताया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, मृतक कल बरमाड़ी से जूनिधार किसी कार्य से आया था, लेकिन देर रात तक अपने घर नही पहुंचा। सुबह जूनिधार के ही एक व्यक्ति द्वारा जब सड़क किनारे पड़े शव को पहचाना तो इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। राजस्व टीम से मौके पर पहुंचे कानूनगों हिम्मत सिंह रौतेला और राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला और राजकुमार सिध्वान ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने का अंदेशा जताया है और तहरीर राजस्व पुलिस में लिखाई है। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।

(थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.