उत्तराखंड आने वाले हैं स्वीडन के 16वें राजा और रानी, ये है वजह

उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती ना केवल देश, बल्कि विदेशियों को भी काफी आकर्षित करती है। यही वजह है कि हर कोई यहां घूमने चला आता है। गुलाबी ठंड के मौसम में तो पर्यटकों की तादाद और बढ़ जाती है।

स्वीडन के 16वें राजा कार्ल गुस्ताव और महारानी सिल्विया उत्तराखंड आने वाले हैं। दोनों 5 और 6 दिसंबर को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तराखंड भ्रमण पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वो ऋषिकेश झूलापुल, गंगाघाट और गंगा मंदिर जाएंगे। राजा गुस्ताव हरिद्वार में सराय सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण करेंगे जबकि महारानी इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण करेंगी।

कार्ल गुस्ताव और महारानी सिल्विया छह दिसंबर को कोटद्वार, कालागढ़ और पन्याली होते हुए सड़क मार्ग से कॉर्बेट पार्क के झिरना तक आएंगे, जहां शाही दंपति वन गुज्जर बस्ती का अवलोकन करेंगे। इसी दिन वह पंतनगर से दिल्ली को रवाना होंगे। केंद्रीय प्रोटोकॉल विभाग की ओर से शाही दंपति का एयरपोर्ट पर रेड कारपेट स्वागत और नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उनके अभिवादन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।

शाही दंपति की खातिरदारी में कोई कमी ना रह जाए इसके लिए अधिकारियों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि  जिम कॉर्बेट पार्क में बाघों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां सैलानियों को तांता लगा हुआ है। इससे पहले भी यहां विदेशों से राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्री आते रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.