उत्तराखंड में फिर डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, चमोली था केंद्र

उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र चमोली जिला था।

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चमोली जिले में जमीन के 10 किलोमीटर भीतर था। इसकी तीव्रता 3.4 थी। भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग दहशत में आ गए। लोग अपने घरों से बाहर देखे गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि दोपहर में 1 बजकर 20 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी। ऐसे में कहीं से किसी प्रकार के नुकसान कोई खबर नहीं है।

इससे पहले 19 नवंबर को प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कुमाऊं क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके अलावा पंतनगर, गरुड़, चंपावत, रानीखेत और कौसानी समेत कई इलाकों में भूकंप के झटकों लोग दहशत में आ गए थे। भूकंप का केंद्र नेपाल के आसपास था।

1 अक्टूबर को भी राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र चमोली में ही था। उस समय रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 आंकी गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.