BJP से हाथ मिलाने वाले अजित पवार बोले- मैं NCP में हूं और हमेशा रहूंगा, शरद पवार मेरे नेता

महाराष्ट्र में बीजेपी से हाथ मिलाकर उसकी सरकार बनवाने और डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने वाले अजित पवार का बड़ा बयान सामने आया है।

एसीपी से नाता तोड़ बीजेपी को समर्थन देने वाले अजित पवार ने ट्वीट कर कहा, “मैं एनसीपी में हूं और हमेशा एनसीपी  में रहूंगा, शरद पवार मेरे नेता हैं। हमारा बीजेपी और एनसीपी गठबंधन अगले 5 सालों के लिए महाराष्ट्र में एक स्थिर सरकार प्रदान करेगा जो राज्य और लोगों के कल्याण के लिए ईमानदारी से काम करेगी। चिंता करने की बिलकुल जरूरत नहीं है, सब ठीक है। हालांकि थोड़ा धैर्य की आवश्यक है। आप सभी के समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।”

अजित पवार ने ये बयान ऐसे समय में दिया है, जब एनसीपी की ओर से उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इस बयान से साफ कर दिया है कि फिलहाल वो एनसीपी में लौटने नहीं जा रहे हैं।

भतीजे अजित पवार के ट्वीट पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है। शरद पवार ने अजित पवार के ट्वीट को गलत और भ्रामक बताते हुए कहा है कि बीजेपी के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है। शरद पवार ने आगे कहा, “बीजेपी के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं उठता है। एनसीपी ने सर्वसम्मति से शिवसेना और कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने का फैसला लिया है।”

इससे पहले शनिवार को बिना पार्टी से पूछे अजित पवार ने बीजेपी को समर्थन दे दिया था। उस समय अजित पवार एनसीपी के विधायक दल के नेता था। सुबह-सुबह देवेंद्र फडणवी ने सीएम पद और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

इस घटनाक्रम के बाद एनसीपी ने ऐलान किया था कि उसका अजित पवार के समर्थन से कोई लेना देना नहीं है। शाम होते होते एसीपी विधायकों की बैठक हुई। बैठक में अजित पवार को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.