उत्तराखंड: कोरोना को लेकर बहुत बड़ी खबर

उत्तराखंड में कोरोना के केस बहुत तेजी से सामने आ रहे हैं। किलर वायरस की वजह से मौत का आंकड़ा भी हर बढ़ते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है।

राजधानी के दून अस्पताल में कोरोना से संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी के रहने वाली 71 साल की महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर उनका कोरोना का टेस्ट कराया गया, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें दून अस्पताल रेफर किया गया था। महिला के अलावा प्रेमनगर के केहरी गांव के रहने वाले 68 साल की व्य़क्ति की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज को 26 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। ICU में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा।

 सेलाकुई के रहने वाले 44 साल के एक शख्स की भी दून अस्पताल में कोरोना के इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें 30 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोरोना के स्टेट कोआर्डिनेटर और राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ एन एस खत्री ने कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की है।

प्रदेश में कोरोना का ग्राफ           

उत्तराखंड में एक्टिव केस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7400 पार हो गई है। जिसमें से 3 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं और 4300 से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। चमोली में भी कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिले में एक दिन में कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें तीन आगरा से लौटे आर्मी के जवान हैं। बाकी दो में एक मुरादाबाद से लौटा है और दूसरा राजधानी देरहादून से। जिलें में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 97 हो गई है। राहत की बात ये है कि इसमें से 82 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

2 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

2 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

3 weeks ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.