उत्तराखंड: दून अस्पताल में तीन कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत, मचा हड़कंप

उत्तराखंड में कोरोना वायरस लगातार कोहराम मचा रहा है। दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोरोना के तीन मरीजों की मौत हो गई है।

मौत के बाद तीनों के शवों को अस्पताल प्रशासन ने उकने परिजनों को सौंप दिया। कोविड गाइडलाइन के अनुसार, अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी की रहने वाली 71 साल की महिला को तबीयत बिगड़ने के बाद उसके परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कोरोना के लक्षण  दिखने के बाद महिला का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर निजी अस्पताल से दून अस्पताल रेफर कर दिया था। महिला की शनिवार देर रात इमरजेंसी में पहुंचते ही मौत हो गई।

दून अस्पताल में भर्ती केहरी गांव, प्रेमनगर निवासी 68 वर्षीय कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की भी शनिवार को ही मौत हुई है। कोरोना संक्रमित मरीज को 26 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

वहीं, सेलाकुई के रहने वाले 44 साल के कोरोना संक्रमित मरीज की की भी देर रात अस्पताल में मौत हो गई। इस मरीज को 30 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत की जानकारी दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.