उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में शराब चरस और लकड़ी तस्करी के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड की पिथौरागढ़ पुलिस ने चरस, अवैध शराब और इमारती लकड़ी की तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अलग-अलग घटनाओं में संलिप्त थे।

थाना प्रभारी पीआर आगरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर नशीले पदार्थों के तहत चलाए गए अभियान के तहत अस्कोट थाना के अंतर्गत पहली घटना में 2.094 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार गया है। हेल्पिया मोड़ के पास दोनों तस्करों को पुलिस ने रोका और उनकी तलाशी लेने पर उक्त चरस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों कैलाश सिंह बोरा निवासी ग्राम बोरा, बंगापानी और लक्ष्मण सिंह महर निवासी सीलिंग खरतोली, बंगापानी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ अस्कोट थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों तस्कर चरस को पहाड़ों से खरीदकर ला रहे थे और इसे बेचने के लिये जा रहे थे।

दूसरी घटना में नाचनी पुलिस ने पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ क्वीटी, नाचनी निवासी सुरेश कुमार को पकड़ा है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इसी प्रकार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गंगोलीहाट पुलिस ने शीशम की बेशकीमती अवैध लकड़ी बरामद की है। इसके तहत पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोका और जांच की तो उसमें शीशम की 77 बल्लियां, दो स्लीपर और कुछ तख्ते रखे हुए थे। वाहन चालक कंचन चैधरी निवासी हाट, गंगोलीहाट लकड़ी के संदर्भ में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। आरोपी को माल समेत वन विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.