उत्तराखंड: ASI का ‘गंदा काम’, शौचालय में घुसकर 11 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

उत्तराखंड को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। रक्षक ही भक्षक निकला है। 11 साल की बच्ची से रेप के आरोप में एएसआई को गिरफ्तार कर किया गया है।

शहर कोतवाली पुलिस ने बच्ची से रेप के आरोप में कंट्रोल रूम 112 में तैनात एएसआई को गिरफ्तार किया है। साथ ही आईजी संचार ने एएसआई को निलंबित कर दिया है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी के मुताबिक, कंट्रोल रूम 112 में तैनात मेन बाजार बड़कोट उत्तरकाशी के रहने वाले एएसआई संजीव जगूड़ी शहर कोतवाली क्षेत्र में परिवार समेत ससुर के सरकारी मकान में रहता है। उसके मकान के पड़ोस में सरकारी मकान में ही एक दिव्यांग परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि 23 अगस्त की दोपहर को एएसआई ड्यूटी कर घर लौटा था। इसी दौरान 3 बजे घर के पीछे शौचालय में पड़ोस में रहने वाली 11 साल मासूम बच्ची गई थी।

आरोप है कि एएसआई ने शौचालय में घुसकर बच्ची को हवास का शिकार बनाया। जब बच्ची के मां को संदेह तो वो शौचालय पहुंची और शौचालय का दरवाजा खटकटाया। इस दौरान एएसआई ने मां को महिला को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। बच्ची की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी शेखर सुयाल, शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर एएसआई के खिलाफ पॉक्सो और रेप का केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, डीआईजी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.