उत्तराखंड: घर के आंगन में खेल रहा था 4 साल का मासूम, गुलदार ने किया हमला, घसीटते हुए ले जाने लगा

कोटद्वार के दुगड्डा ब्लॉक के सरडा गांव में गुलदार का आतंक देखने को मिला है। घर के आंगन में खेल रहे चास साल के मासूम बच्चे पर हमला कर कर दिया।

घायल बच्चे को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आंगन में खेल रहे बच्चे पर गुलदार ने झपट्टा मारा और उसके अपने पंजे में दबाकर घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाने लगा। बच्चे के शोर मचाने पर घर में मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे और गुलदार को पत्थर मारने लगे। लोगों को पीछे आता देख गुलदार बच्चे को घर से कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया और जंगल की ओर भाग गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी किशोर नौटियाल पूरी टीम के साथ गांव पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने बच्चे को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। गुलदार के हमले के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। उधर, वन विभाग की टीम गांव में पुंचकर गुलदार की तलाश शुरू कर दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.