उत्तराखंड: पति-पत्नी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, घर में लाश मिलने के बाद इलाके में फैली सनसनी

रुड़की में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। टोडा खटका गांव में दिन दहाड़े पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

दंपति के शव घर में जमीन पर पड़े मिले हैं। हत्या किसने और क्यों की इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। पूरे मामले की जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने चाकू को कब्जे में लिया है। साथ ही, घटनास्थल से अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं।

टोडा खटका गांव के 40 साल के रहने वाले सुशील रुड़की के एक होटल में काम करते थे। सुबह उनका 8 साल का बेटा वंश  स्कूल गया था। घर में सुशील और उनकी पत्नी पूनम थी। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे पूनम के भाई ने उन्हें फोन किया।

जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो अनहोनी की आशंका के चलते बृजेश टोडा खटका गांव पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो घर के पीछे के रास्ते से वो अंदर गए। घर के अंदर पहुंचते ही उनके होश उड़ गए।

डबल मर्डर से इलाके के में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

vishal2522

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.