उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। देहरादून-सुवाखोली मोटर मार्ग पर मोरियाणा टॉप के पास खाई में कार के गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे में मरने वाले लोगों में 4 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। जिस वक्त ये कार खाई में गिरी उस वक्त कार में 10 लोग सवार थे। हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल 4 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने खाई से निकालकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, सभी लोग यूपी के सहारनपुर के छुटमलपुर के रहने वाले हैं और उत्तरकाशी में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पर मंडराया चमकी बुखार का खतरा, बिहार में ले चुका है दर्जनों बच्चों की जान, ऐसे रखें अपने बच्चे का ख्याल
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पंचायत राज अधिनियम संशोधन विधेयक विधानसभा में पास, अब इतने बच्चे वाले लोग नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.