उत्तराखंड: BJP विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ केस दर्ज, लॉकडाउन में लगा ये आरोप

उत्तराखंड में जारी कोरोना लॉकडाउन 5 के बीच राज्य सरकार लोगों से अपील कर रही है, वो समाजिक दूरी का पालन करें, ताकि लोगों कोरोना महामारी से बचाया जा सके।

वहीं, बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल को समाजिक नियमों का उल्लंघन करना महंगा पड़ा है। राजकुमार ठुकराल के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। उनके ऊपर लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूसरी को लेकर बनाए गए नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मुफ्त राशन पाने के लिए विधायक ठुकराल के निवास पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। आरोप है कि इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया गया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस ने राज्य में कोहराम मचा रखा है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज, उनकी पत्नी, बेटे-बहू समेत 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन सख्त है। यही वजह है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

उत्तराखंड में अब तक कोरोना के कितने मामले आए सामने?

उत्तराखंड में अब तक कोरोना के 929 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 820 केस सक्रिय हैं और 102 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

किस जिले में कितने केस हैं, नीचे देख सकते हैं:

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.