उत्तराखंड: हिरासत में प्रवासी की मौत से हड़कंप, होम क्वारंटाइन से पुलिस ने पकड़ा था

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के भैंसिया छाना ब्लॉक ग्रामसभा में शोबन सिंह पुत्र हयात सिंह गुजरात से 12 मई को अपने घर पहुंचा था।

गुजरात से लौटने के बाद उसे होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया था। इस दौरान घर पर हुए विवाद को लेकर उसकी पत्नी ने राजस्व पुलिस में तहरीर दी। इसके बाद राजस्व निरीक्षक ने रविवार को उसे हिरासत में लिया। हिरासत में उसकी तबीयत खराब होने पर राजस्व निरीक्षक ने धौलछीना समुदायक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी है।

प्रधान पति ने बताया कि शोबन सिंह 12 मई को अपने घर लौटा था। उसके बाद इसको होम क्वारंटाइन में रखा गया था। उंन्होंने बताया कि शराब पीकर वो अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था, जिसको लेकर उसकी पत्नी द्वारा रिपोर्ट पटवारी को की गई। पटवारी इसको हिरासत कर ले गया। बाद में पता लगा कि उसकी मौत हो गई है।

वहीं, इस मामले में कानूनगो ने बताया कि उसकी पत्नी कमला देवी ने तहरीर दी थी, जिसको लेकर पटवारी द्वार उसको हिरासत में लिया गया था। उसके बाद इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। वहीं प्रवासी के घर वालों ने शव को लेने से इनकार कर दिया है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.