फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के द्वाराहाट में एक प्राचीन गुफा मिली है। ये गुफा पूरे इलाके चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि द्वाराहाट इंटर कॉलेज के ऊपर प्राचीन थरप की धूंणी में खुदाई के दौरान मजदूरों ने गुफे को देखा और इस संबंध में सभी को जानकारी दी। ये गुफा डेढ़ फुट चौड़ी और सात फुट लंबी है। धूंणी के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। पंचायत की ओर से ये काम कराया जा रहा है। गुफा मिलने के बाद नगर पंचायत की ओर से कहा गया है कि इस गुफा को ध्यान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
जैसे ही इलाके के लोगों के गुफा के बारे में सूचना मिली, बड़ी संख्या में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इलाके के लोगों का कहना है कि प्राचीन समय में धूंणी में ध्यान लगाने के लिए ये गुफा बनाई गई होगी। जानकारी मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह ने भी गुफा को देखने पहुंचे। द्वाराहाट नगर का पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। यहां इससे पहले भी कई गुफाएं मिल चुकी हैं। द्वाराहाट क्षेत्र आध्यात्मिक और पुरातात्विक नजरिए से भी काफी अहम है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.