अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के एक साल पूरे, पहली वर्षगांठ पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा ऐलान

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर पिछले साल शुरू की गई अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना की आज पहली वर्षगांठ है।

देश के हर परिवार को इलाज देने के मकसद से शुरू की गई इस योजना के एक साल पूरे होने पर उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों को बताया कि पिछले एक साल में इस योजना के तहत प्रदेश में अब तक 1.10 लाख लोग मुफ्त इलाज करवा चुके हैं।

समारोह में सीएम ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के सिर्फ 5.5 लाख परिवार हैं जिनको फायदा मिलना था, लेकिन उत्तराखंड की सरकार ने अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना से प्रदेश के सभी परिवार को जोड़ दिया है और ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। योजना के तहत 34.70 लाख गोल्डन कार्ड अब तक बनाए जा चुके हैं। योजना के तहत हर साल एक परिवार पांच लाख रुपये का कैशलेस इलाज करवा सकता है।

आपको बता दें कि अटल आयुष्मान योजना में प्रदेश के करीब 23 लाख परिवारों में से ESI,  ECHS, और CGHS के तहत कवर सात लाख परिवारों को छोड़कर 18 लाख परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। 18 लाख परिवारों में से तीन लाख परिवार राजकीय सेवक/पेंशनर हैं, बाकी बचे 15 लाख परिवारों में से 14.50 लाख परिवारों (कम से कम एक सदस्य) के हिसाब से 34.70 लाख गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके हैं।

इस हेल्थ स्कीम के तहत सूबे में 101 सरकारी और 74 निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। योजना के तहत अलग-अलग बीमारियों के 1350 पैकेज निर्धारित हैं। अगर इन 1350 पैकेज के अलावा दूसरी कोई बीमारी है तो उसके लिए एक लाख रुपये की सीमा तक इलाज का भी प्रावधान है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.