उत्तराखंड: बेटी ने बुजुर्ग पिता का गला दबाकर उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना इलाके में विवाहित बेटी ज्योति ने अपने पिता सूर सिंह नेगी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया है।

सूर सिंह नेगी मूलरूप से रानीखेत के रहने वाले थे। 61 साल के सूर सिंह नेगी सेना से रिटायर थे। रिटायर होने के बाद वो पोस्ट ऑफिस में नौकरी कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही वो अपनी विवाहित बेटी ज्योति को इलाज के लिए दिल्ली से हल्द्वानी लेकर आए थे। सूर सिंह नेगी का बेटा श्याम सेना में है। उनकी बेटी दिल्ली में रहती थी। उसका इलाज कराने के लिए हल्द्वानी लेकर वो पहुंचे थे।

वहीं, पुलिस का कहना है कि सूर सिंह नेगी की बेटी ज्योति मानसिक रूप से बीमार थी। घटना के बाद पुलिस ने सूर सिंह नेगी की बेटी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया है।

खबरों के मुताबिक, ज्योति करीब डेढ़ साल से मानसिक रूप से बीमार थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को करीब 5 बजे ज्योति को दौरा पड़ा और वह हंगामा करने लगी। इस दौरान पिता ने उसे शांत करने की कोशिश की। कुछ देर में ज्योति शांत हो गई। करीब दो घंटे बाद ज्योति को फिर दौरा पड़ा। वो इधर-उधर भागने लगी। पिता सूर सिंह ने घर के मेन गेट पर ताला जड़ दिया ताकि वह कहीं भागे न। इसी दौरान ज्योति ने अपने पिता सूर सिंह का मफलर से गला दबा दिया। घर में शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह से दरवाजा खोलकर अंदर घुसे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.