उत्तराखंड में सड़क हादसे से पसरा मातम, चमोली में खाई में जीप गिरने से 9 लोगों की मौत, कई घायल

उत्तराखंड में सड़क हादसे से मातम पसर गया है। चमोली जिले के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर यात्रियों से भरी जीप खाई में गिर गई है।

जीप के खाई में गिरने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐस में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त जीप में 13 लोग सवार थे।

खबरों के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब जीप में सवार होकर लोग अंत्येष्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान करीब शाम 4 बजे देवाल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर काली ताल के पास जीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। शनिवार रात को वलाण गांव के एक व्यक्ति की देवाल के एक होटल में मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद गांव के कुछ लोग रविवार उनके अंतिम संस्कार के लिए निकले थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद प्रशासन की टीम एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन का काम शुरू किया गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएम स्वाति एस भदौरिया घायलों का हाल जानने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचीं। कुछ घायलों को प्रथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया है। वहीं डीएम ने कहा कि घायलों की हर संभव मदद की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.