Blog

राहुल गांधी फिर संभालेंगे कांग्रेस की कमान, बनेंगे पार्टी अध्यक्ष?

राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद स्थायी रूप से किसी को कांग्रेस अध्यक्ष नहीं चुना गया। सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के रूप में ये कार्यभार संभाल रही हैं।

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद एक छोटे से अंतराल में कांग्रेस पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देख लिए हैं। कुछ नेता पार्टी छोड़कर चले गए तो कुछ ने बागी रुख अख्तियार कर लिया है। ऐसे में एक बार फिर पार्टी के अंदर ये मांग तेज हो गई है कि राहुल गांधी को फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए।  

पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। खुर्शीद ने एक फेसबुक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी है। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभाल लेनी चाहिए। सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी हमारे नेता हैं, उन्हें पार्टी के अध्यक्ष के रूप में वापसी करनी चाहिए।

लंबे चौड़े अपने फेसबुक पोस्ट में सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस पार्टी से खुद की वाफादारी को लेकर अहम बातें कहीं हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं निजी सम्मान, इतिहास और भारतीय लोकतंत्र की समझ की वजह से गांधी परिवार का समर्थन करता हूं।  खुर्शीद ने अपने पोस्ट में जम्मू-कश्मीर के मौजूद हालात का जिक्र भी किया है। उन्होंने लिखा कि प्यार करने वाला कोई भी व्यक्ति कश्मीर की पीड़ा पर मूकदर्शक नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि अप्रत्याशित हालात में अप्रत्याशित कदमों की जरूरत होती है, लेकिन साथ ही अप्रत्याशित दिल और दिमाग भी जरूरी भी होती है।

इससे पहले भी पार्टी और राहुल गांधी को लेकर सलमान खुर्शीद बयान दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने न्यूज एजेंसी एपी को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद जल्दबाजी में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। उन्होंने ये भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष का चनाव अक्टूबर में विधानसभा के खत्म होने के बाद हो सकता है। उन्होंने कहा था अगस्त में सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया। सोनिया ने दखल दिया, लेकिन वो अस्थायी व्यवस्था के तौर पर हैं। सलमान खुर्शीद ने कहा था कि उन्होंने राय दी थी कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर बने रहें। सलमान खुर्शीद के अलावा भी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता यह मांग कर चुके हैं कि राहुल गांधी फिर से पार्टी की कमान को संभालें। ऐसे में सवाल ये है कि क्या एक बार फिर राहुल गांधी पार्टी की कमान संभालेंगे?

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

5 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

5 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

5 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.