उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत के बीच लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार अलग-अलग जिलों से भूस्खलन और घरों के ढहने की खबरें आ रही हैं।
पिथौरागढ़ जिला लगातार हो रही बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिथौरागढ़ में हुए ताजा घटना से मातम पसर गया है। जिले के चैसर गांव में आज सुबह एक घर ढहने से एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में उसकी पत्नी घायल हो गई। घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानिय लोगों ने पुलिस-प्रशासन को हादसे की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल टीम मौके पर मौजूद है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.