गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के इन पुलिस अधिकारियों का होगा सम्मान

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार उत्तराखंड के 7 जांबाज पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

जबकि एक पुलिस अधिकारी को सराहनी सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को इन सभी अधिकारियों के नाम का ऐलान किया गया। जिन अधिकारियों का सम्मानित किया जाएगा उनमें नैनीताल के उप निरीक्षक त्रिलोचन जोशी को विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विजिलेंस के सीओ मोहम्मद इकबाल फातेह, पुलिस मुख्यालय पर तैनात सीओ रमेश कुमार पाल, इंस्पेक्टर वीरेन्द्र दत्त उनियाल, एटीसी के उप निरीक्षक मोहन गिरी, 31वीं वाहिनी पीएसी के प्लाटून कमांडर दिनेश चंद और हरिद्वार में तैनात उप निरीक्षक विशेष श्रेणी विक्रम सिंह को सराहनीय सेवाओं पर पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी और पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।  

गणतंत्र दिवस पर कैदियों को तोहफा

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रशासन ने इस बार कुछ कैदियों को भी तोहफा दिया है। सूबे के 74 कैदियों की सजा 15 दिन से लेकर तीन महीने तक कम कर दी गई है। इनमें गढ़वाल की जेलों में बंद 49 और कुमाऊं की जेलों के 25 कैदी शामिल हैं। आपको बता दें कि शासन के अनुरोध पर राज्यपाल ने कैदियों की सजा में राहत देने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।

प्रदेश में सुरक्षा चाक-चौबंद

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। रुड़की जिले में हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात है और गाड़ियों की गहनता से चेकिंग की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.