उत्तराखंड के हरिद्वार के राजीव नगर बस्ती के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली गंगनहर में समा गई है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सो रहे दो लोग गंगनगर में डूब गए। सर्च ऑपरेशन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली को गंगनहर से निकाल लिया गया है, लेकिन अब तक डूबने वाले दोनों लोगों का कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि ये हादसा रविवार तड़के करीब 4 बजे हुआ है।
खबरों के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्रॉली पर भूसा लादकर गोशाला में भूसा उतारने के लिए ये लोग जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली को खड़ी कर दो लोग भूसा उतारने की जगह देखने के लिए चलते गए। ट्रैक्टर ट्रॉली पर दो लोग सो रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली ढलान से ढुलकर गंगनहर में समा गई। लक्सर क्षेत्र के खानपुर गांव के ये लोग रहने वाले हैं। ट्रैक्टर पर लदे भूसे को राजीव नगर बस्ती में कमलेश देवी की गोशाला में उतारा जाना था।
कुछ देर बाद जब दो लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें हादसे की खबर लगी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिल को दी गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली हरिद्वार और ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची । इसके बाद गंगनहर में डूबे दोनों लोगों की तलाश शुरू की गई। लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.