उत्तराखंड: होटल से महिला की लाश मिलने से हड़कंप, एक शख्स हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के लालकुआं में होटल के एक कमरे से मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने  सुलझा ली है।

पुलिस ने इस मामले में अल्मोड़ा के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जो दोनों दो दिन से होटल में रुके थे। लालकुआं के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रमोद साह के अनुसार लालकुआं स्टेशन के पास नरूला होटल में आज सुबह एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी को खंगाला तो पता चला कि महिला पिछले 16 जुलाई से अल्मोड़ा निवासी पान सिंह के साथ कमरा नंबर 108 में रूकी थी। पान सिंह के नाम से ही होटल में कमरा बुक था। मृतक महिला की पहचान लालकुआं निवासी हेमा के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि आरोपी पान सिंह द्वारा महिला को होटल में बुलाया गया और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी। महिला के पति ओमप्रकाश की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को होटल के कमरे से सुबह ही हिरासत में ले लिया।

गले में चोट के निशान के चलते पुलिस भी मान रही है कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। साह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी ने घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया।

अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की कि आरोपी को रिपोर्ट आने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को यह भी पता चला है कि मृतक महिला विगत 16 जुलाई को हरेले के दिन अपने मायके घोड़ानाला जाने के लिये घर से निकली थी।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.