उत्तराखंड: देवस्थानम बोर्ड बैठक में लिया गया फैसला, चारधाम के गर्भगृह से पूजा का नहीं होगा लाइव टेलीकास्ट

उत्तराखंड के बद्री-केदार समेत चारों धाम के गर्भगृह का टीवी पर लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयेाजित चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की तीसरी बैठक में यह निर्णय लिया गया।

जोशीमठ में श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग स्नात्तकोतर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ की भूमि पर वेद अध्ययन केन्द्र स्थापित किया जाएगा। बैठक में बोर्ड के वर्ष 2021-22 का बजट भी मंजूर कर दिया गया।केदारनाथ धाम में पूजा और यात्रा व्यवस्था के सफल संचालन के लिए मास्टर प्लान के अनुसार आधारभूत निर्माण कार्य को अंजाम देने के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने पर भी सहमति दे दी गई।

सीएम ने कहा कि यात्रा संचालित न होने की दशा में जरूरत पड़ने पर बोर्ड को अतिरिक्त वित्तीय सहायता दिये जाने पर भी विचार किया जायेगा। इसके लिए उन्होंने संशोधित प्रस्तव भेजने के निर्देश भी दिए। बोर्ड के सीईओ और गढ़वाल के कमिश्नर रविनाथ रमन ने बोर्ड के कार्यकलापों की जानकारी दी। बताया कि वर्ष 2021-22 में श्री बद्रीनाथ देवस्थानम को 24.46 करोड़, श्री केदारनाथ देवस्थानम के लिये 29.92 करोड़, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के लिये 50-50 लाख के बजट को मंजूरी दे दी गई है।

बैठक में पर्यटन मंत्री और उपाध्यक्ष चारधाम देवस्थानम बोर्ड सतपाल महाराज, मुख्य सचिव डॉ. एसएस सन्धु, सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव-वित वी. षणमुगम, बोर्ड सदस्य मनुजेन्द्र शाह, निवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी, गोविन्द सिंह पंवार, कृपाराम सेमवाल, जयप्रकाश उनियाल और महेन्द्र शर्मा शामिल रहे। इस दौरान बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीडी सिंह, वित नियन्त्रक जगत सिंह बिष्ट, डॉ. हरीश गौड, अनिल ध्यानी, प्रमोद नौटियाल, कुलदीप नेगी आदि भी मौजूद रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.