उत्तराखंड: लिफ्ट के बहाने कार में युवती के साथ ‘गंदा’ काम, गिरफ्तारी के बाद आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव

नैनीताल के तल्लीताल थाना इलाके में लिफ्ट के बहाने युवती से रेप का मामला सामने आया है।

युवती ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि गांव के आरोपी युवक ने उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने बैठाया। युवती के मुताबिक, रास्ते में युवक ने कार में उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद महिला बेहोश हो गई। इस दौरान युवक ने उसके साथ रेप किया। युवक ने युवती को पूरी रात कार में बंद रखा। महिला पूरी रात बेहोशी की हालत में कार में ही पड़ी रही। सुबह महिला को पता चला कि उसके साथ युवक ने रेप किया है।

महिला को स्थानीय लोगों ने कार में देखा। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को उसके घर के पास गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जब आरोपी का मेडिकल करवाया तो पता लगा कि आरोपी को कोरोना वायरस है। इसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को ऑनलाइन कोर्ट में पेशी कराई। जिला अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके बाद जेल से आरोपी को नैनीताल के टीआरसी सेंटर में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

dixitmona

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.