प्रतीकात्मक तस्वीर
हल्द्वानी के आनंदपुरी मुखानी में रहने वाली युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक रेप करने का आरोप लगाया है।
युवती ने युवक पर ये भी आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने उसके ऊपर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 376, 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, ऊधम सिंह नगर के बाजपुर के रहने वाले मुस्लिम युवक के साथ के साथ उसकी दोस्ती हुई थी। उस दौरान युवक ने अपना नाम सोनू बताया था। कुछ समय बाद युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और शादी का झांसा देकर चार साल तक उसके साथ रेप किया।
युवती के मुताबिक, एक दिन युवक ने अपना नाम रिजवान बताया और धर्मांतरण कर शादी करने के लिए कहा। युवती का आरोप है कि धर्मांतरण के लिए राजी न होने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तार के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.