उत्तराखंड: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा हल्द्वानी का भीमताल मार्ग, युवा व्यवसाई की हत्या से हड़कंप

उत्तराखंड का हल्द्वानी का भीमताल मार्ग गुरुवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।  

अमृतपुर-चंदादेवी मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवा व्यवसाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उस समय युवा व्यवसाई के साथ उसकी महिला मित्र थी। पुलिस ने व्यवसाई के महिला मित्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

युवा व्यवसाई का नाम नाजिम खान बताया जा रहा है, जो इंदिरानगर वार्ड-33 का रहने वाला था। वो पटेल चौक पर लेडीज कपड़े और दवा बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि वो गुरुवार सुबह घर से दुनका के लिए स्कूटी पर निकला था। इसके बाद शाम 4 बजे एक महिला ने नाजिम के भाई को फोन पर सूचना दी कि नाजिम का एक्सीडेंट हो गया है और उसे अस्पताल में लाया जा रहा है। पुलिस ने नाजिम के भाई को बताया कि उसके भाई का एक्सीडेंट नहीं, बल्कि उसे गोली मारी गई है, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

पुलिस नाजिम के महिला मित्र से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने बताया कि पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गए। महिला का ये भी कहना है कि वह उसे नहीं पहचानती है।

पुलिस ने अमृतपुर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेजे के आधार पर इस मामले में बनभूलपुरा के दो युवकों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि हत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.