उत्तराखंड: पौड़ी में घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पोखड़ा विकासखंड के तैराण गांव में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है।

ग्राम प्रधान गडरी महिपाल सिंह ने बताया क इलाके में घूमता हुआ एक तेंदुआ गांव में रहने वाले दिलबर सिंह के घर के बाथरूम में घुस गया। बाथरूम में तेंदुए के घुसते ही हड़कंप मच गया। हिम्मत दिखाते हुए मकान के मालिक ने तेंदुए को बाथरूम में बंद कर दिया।

तेंदुए को बाथरूम में बंद करने के बाद मकान मालिक ने वन कर्मियों को इसकी सचना दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। तेंदुए के बाथरूम में बंद किए जाने से ग्रामीण राहत की संस लेते दिखे। वरना तेंदुआ किसी पर हमला भी कर सकता था।

वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को बाथरूम से निकालकर पिंजरे में कैद किया। पिंजरे में तेंदुए के कैद होने के बाद उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण पहुंचे थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.