उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के काशीपुर में युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।
बताया जा रहा है कि युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर चीखने चिल्लाने लगे। कमरे में युवक खून से लतपथ पड़ा था। परिजन उसे तुरंत घर से लेकर अस्पताल के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मरने वाले युवक की पहचान अनुज कुमार के रूप में हुई। उसका परिवार काशीपुर के कुंडेश्वरी में ढकिया गांव में रहता है। अनुज ट्रक ड्राइवर था। खुदकुशी की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है। अनुज ने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
(काशीपुर से अजीम खान की रिपोर्ट)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.