उत्तराखंड: आप में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलने पर कहां होगी मुफ्त जांच, कहां टेस्ट के लिए देने होंगे पैसे? पढ़ लीजिये

कोरोना पर लागू पाने के लिए केंद्र सरकार अब ज्यादा से ज्यादा लोगों का टेस्ट कराना चाहती है। इसके लिए उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार भी प्रतिबद्ध है।

सरकार ने कुछ प्राइवेट लैब को भी टेस्ट करने की इजाजत दे दी है। लेकिन वो मुफ्त होगी या इसके लिए आपको पेमेंट करना हो ये अलग-अलग शख्स पर निर्भर करेगा। निजी हॉस्पिटल या क्लीनिक के डॉक्टर की सलाह पर कोई मरीज सीधे निजी लैब में कोरोना का टेस्ट करवाता है तो उसे पैसे देने होंगे। फिर चाहे उसके पास आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड ही क्यों ना हो। किसी भी शख्स को मुफ्त जांच की सुविधा तभी मिल सकती है जब आयुष्मान योजना में पंजीकृत सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीज भर्ती होगा।

आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और एम्स ऋषिकेश में कोरोना की जांच हो रही थी। अब सूबे में एक निजी लैब में भी कोरोना वायरस की जांच शुरू हो गई है। लेकिन प्राइवेट लैब में किसी को भी जांच कराने के लिए कम से कम 4500 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इसकी वजह ये है कि कोरोना टेस्ट की जांच किट काफी महंगी है और इसका इस्तेमाल सिर्फ एक बार ही हो पाता है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर टेस्टिंग प्रोटोकॉल के मुताबिक कोरोना के संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर सैंपल की जांच करने की सलाह दे सकते हैं।

ICMR की इजाजत के बाद प्राइवेट पैथोलॉजी में डॉक्टर की सलाह पर कोई भी मरीज कोरोना वायरस का टेस्ट करा सकता है। डॉक्टरों को टेस्टिंग प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। आयुष्मान योजना में मुफ्त सैंपल जांच की सुविधा है। लेकिन वह तभी मिलेगी, जब मरीज योजना में पंजीकृत अस्पतालों में इलाज कराएगा और अगर सरकारी अस्पतालों से कोई सैंपल जांच के लिए निजी लैब भेजा जाता है तो उसका भुगतान विभाग करेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.