उत्तराखंड: AAP नेता कर्नल कोठियाल को 25 हजार की रिश्वत देकर मिली गार्ड की नौकरी,जोइनिंग लेटर लेकर पहुंचे सचिवालय

आप वरिष्ट नेता और सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल आज युवा बेरोजगारों के साथ उत्तराखंड सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का खुलासा किया।

उन्होंने बेरोजगार युवाओं के साथ ,बीजेपी सरकार के सानिध्य में चल रहे आउटसोर्स कंपनी के भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इस दौरान उन्होंने कहा,बीजेपी सरकार जनविरोधी सरकार है जो भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है। ये सरकार लोगों के साथ छलावा करते हुए अब रोजगार देने के नाम पर पैसे की उगाही करवा रही है। उन्होंने सरकारी विभागों में रजिस्टर्ड ऐसी आउटसोर्स कंपनियों पर कई गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि उन्हें भी बाल विकास कल्याण विभाग में भूतपूर्व सैनिक कोटे से चौकीदार की नौकरी के लिए 25000 हजार रुपये की मांग की गई, जो कि उनके द्वारा दिए गए अकाउंट में जमा कराई गई और उसके बाद उनकी बिना जांच पडताल किए ही आउटसोर्स कंपनी ने उन्हें सेक्यूरिटी गार्ड की नौकरी देते हुए चंपावत में उन्हें पोस्टिंग भी दे दी।

उन्होंने कहा कि क्या ऐसे में प्रदेश के युवाओं का भला होगा, जहां सिर्फ पैसे की पूछ है। उन्होंने अपर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ,वी के मिश्रा से मुलाकात कर पूरा प्रकरण समझाते हुए उन्हें मिठाई खिलाई और कहा कि आपके विभाग द्वारा चयनित आउटसोर्स कंपनी ने मेरी बिना जांच पडताल किए और पैसे लेकर मुझे सेक्यूरिटी गार्ड की नौकरी दी है ,जिस पर अपर सचिव कुछ भी बोलने से बचते रहे,और उन्होंने कर्नल कोठियाल और मीडिया से कहा कि वो नए आए हैं उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है,लेकिन मामले की जांच पड़ताल करवाई जाएगी।

कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि अधिकारी उन्हें बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर नए अधिकारी के संज्ञान में ये मामला नहीं है ,तो किसी ना किसी अधिकारी को तो इस पूरे खेल की जानकारी होगी ,जिसकी शह पर इतना बडा आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा अवैध वसूली का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा इसमें सरकार की मिलीभगत है जिनकी वजह से ऐसी बाहर की कंपनियों को टेंडर आंवटित कर दिए जाते हैं जो यहां के बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर उनसे अवैध वूसली का खेल खेलने का काम कर रही है और बीजेपी सरकार चुप है इससे ये साबित होता है सरकार के सानिध्य में ऐसी बाहरी आउटसोर्स कंपनियां यहां के युवाओं के साथ धोखा कर रही है । उन्होंने कहा बीजेपी का चरित्र सिर्फ भ्रष्टाचार करना और करवाना है और ये कोई पहला विभाग नहीं ,ऐसे अन्य कई विभाग हैं जहां आउटसोर्सिंग के नाम पर बेरोजगारों से पैसा तो वसूला ही जाता है लेकिन उन्हें पैसा लेने के बाद भी स्थाई नौकरी नहीं दी जाती और अकसर उन्हें वो वेतन भी नहीं मिलता, जो उनके कॉल लेटर में अंकित किया गया हो।

कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि, आखिर सरकार इस मामले पर क्यों चुप है क्योंकि पहले भी ऐसे मामले उजागर हो चुके हैं। लेकिन तब भी जांच नहीं हुई। क्या मुख्यमंत्री या फिर मंत्री जी के इशारे पर ये खेल हो रहा है। बीते 4 सालों में बीजेपी ये बताए कि उसने कितने बेरोजगारों को नौकरी दी है,सिर्फ 2 प्रतिशत ऐसे पंजीकृत बेरोजगार हैं जिन्हें चार सालों में सरकार नौकरी दे पाई,क्या ये है इनकी चार साल की उपलब्धि ।

उन्होंने कहा कि जिस कंपनी ने उन्हें नौकरी दी है वो कंपनी लखनऊ की है और सेक्यूरिटी गार्ड बनने के लिए उनसे निर्मला सिंह सेवा समिति के अकांउट में 25 हजार डालने को कहा गया था ,लेकिन ये एनजीओ और ए स्क्वायर कंपनी दोनों का मालिक एक ही व्यक्ति अजय प्रताप सिंह है। इतना बडा खेल प्रदेश में सरकार की नाक के नीचे हो रहा है और इसे रोकने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में ये अंधेरगर्दी हो रही है कि, मीडिया में मामला उजागर होने के बाद भी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है, जिससे ये स्पष्ट होता है कि इस खेल में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक की मिलीभगत नजर आती है।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि वो जनता के लिए चौकीदार की भूमिका निभाने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे ,उनके पास लाईसेंसी बंदूक भी है जिसे वो अपनी ड्यूटी में सुरक्षा के लिए साथ रखेंगे ,और वो प्रदेश के सभी युवाओं को ये आश्वासन देते हैं कि, आपका कर्नल सदैव आपके हितों के लिए आगे खडा रहते हुए आपके हक के लिए चौकीदार बनेगा। इसके बाद कर्नल कोठियाल ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि, हम सरकार को 48 घंटे का समय देते हैं ,अगर सरकार इन 48 घंटों में इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट नहीं करती है तो आप पार्टी प्रदेश के तमाम युवाओं के हक के लिए सडक पर उतर कर बडा जनांदोलन करेगी ।आप पार्टी प्रदेश में किसी भी हाल में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं करेगी और अब प्रदेश को किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.