उत्तराखंड: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट बोले- देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार करें सरकार

 केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर कहा है कि यदि जनता का मत देवस्थानम बोर्ड के साथ नहीं है तो सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

आज पत्रकार वार्ता करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट किए जा रहे हैं। कहा कि जिस तरह से सीमाओं पर सड़कों का निर्माण हो रहा है वह बेहद संतोषजनक है। इसके अलावा सीमाओं पर हमारे सैनिकों का जो मनोबल बढ़ा है वह भी पीएम मोदी के कारण ही संभव हो सका है।

देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे पर अजय भट्ट ने साफ तौर पर कहा कि जब यह बोर्ड गठित हुआ था तभी मैंने इसको लेकर जनता की राय सरकार तक रखी थी। उनके अनुसार सरकार कभी भी गलत फैसला नहीं लेती लेकिन अब सरकार को भी देखना चाहिए कि अगर जनता का मत फैसले के साथ नहीं है तो उस पर पुनर्विचार किया जा सकता है। भट्ट ने कहा कि सरकार द्वारा इस मामले में कमेटी का गठन किया गया है। ऐसे में जो भी फैसला लिया जाएगा वह सर्वमान्य होगा।

वहीं राज्य में चल रही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को अजय भट्ट ने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता सरकार के कामों की तारीफ कर रही है। वहीं पर्यटन क्षेत्र के बारे में भट्ट ने कहा कि कोविड—19 के कारण पर्यटन क्षेत्र काफी नुकसान पहुंचा है। केंद्र सरकार राज्य के साथ है और जो भी योजनाएं भी पर्यटन से जुड़ी होंगी उनका पैसा केंद्र सरकार द्वारा दिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.