उत्तराखंड की सरकार ने गरीबों को दी बड़ी सौगात, बेघरों के लिए ये है खुशखबरी

उत्तराखंड में सर्दियों के मौसम जिन गरीबों के आशियाने नहीं होते उनकी रात खुले आसामन के नीचे गुजरती है। ऐसे गरीबों को राज्य सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है।

राज्य सरकार ने गरीबों के लिए आवास बनाने का फैसला किया है। आवास बनाने के लिए सरकार खटारा बसों का इस्तेमाल करेगी। मतलब ये कि जो बसें खटारा हो गई हैं, उन्हें मोडिफाइ किया जाएगा और उसे रैन बसेरा में तब्दील कर दिया जाएगा। ऐसा करने में कम पैसे भी खर्च होंगे।

योजना के तहत पहले देहारादून और फिर ऊधमसिंह नगर के किच्छा नगर पालिका में खटारा बसों को आवास में तब्दील करने की शुरूआत की जाएगी। इसी के तहत जिला प्रशासन ने किच्छा ने नगर पालिका को बसों को खड़ी रखने के लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।

किच्छा नगर पालिका के अधिकारी संजीव मेहरोत्रा कहते हैं कि निदेशालय ने एक शानदार पहल की है। पहले चरण में देहारदून के लिए बसों में आवास बनाए जा रहे हैं। इसके बाद किच्छा में आवास बनाने की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि निदेशालय को ही खटारा बसों का इंतजाम करना है। खटारा बसों को मोडिफाइ करने के बाद गरीब इनमें रह सकेंगे। एक बस में 10 लगों के रहने की व्यवस्था की जाएगी।

किच्छा नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि भूमिहीन परिवारों और सिडकुल के लिए करीब 1500 एकड़ जमीन सुरक्षित रखी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस जमीन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इस जमीन का इस्तेमाल बेघरों के लिए आशियाने बनाने की योजना के तहत किया जा सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.