अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देवभूमि का डंका, उत्तराखंड के 83 साल के किसान पर बनी फिल्म ऑस्‍कर के लिए भेजी गई

उत्तराखंड के मेहनतकश लोगों की देश समेत पूरी दुनिया में एक अलग पहचान है। कल्जीखाल ब्लॉक के सांगुडा के रहने वाले 83 साल के विद्यादत्त शर्मा पर बनी फिल्म की आज पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।

विद्यादत्त शर्मा पर बनी लघु डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मोतीबाग’ को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत से चयनित किया गया है। फिल्म का प्रदर्शन ऑस्कर समारोह में अमेरिका के लांस एंजेलिस में किया जाएगा। ये फिल्म पलायन पर बनी है। फिल्म विद्यादत्त शर्मा की जीवनशैली पर बनाई गई है। फिल्म में दर्शाया गया है कि किस तरह से 83 साल के बुजुर्गों विद्यादत्त शर्मा ने पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में अपनी मेहनत से ‘मोतीबाग’ को हरा भरा रखा है।

एक घंटे की फिल्म में किसान विद्यादत्त शर्मा के जीवन को दर्शाया गया है। विद्यादत्त शर्मा ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा देने के बाद खेती की शुरूआत की थी। उन्होंने अपने बगीचे मोतीबाग में बारिश के जल को रोकने के लिए सुखदेई जलाशय बनाया। 83 साल की उम्र में विद्यादत्त ने 22 किलो 750 ग्राम की गोल मूली को जैविक खेती के जरिए अपने खेत में उगाने का कारनामा किया।

राष्ट्रीय मंच पर पहला स्थान मिलने बाद इस फिल्म को अब अंतरराष्ट्रीय मंच मिल गया है। पहाड़ और पलायान पर आधारित इस लघु फिल्म को इससे पहले केरल में हुए अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी सम्मानित किया गया था। और अब ये फिल्म अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छटा बिखेरने जा रही है। न्यूज़ नुक्कड़ की ओर से इस फिल्म को ढेर सारी शुभकामनाएं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.