उत्तराखंड में पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
राईकोट गांव के सामने सेना की गाड़ी ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 19 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रोड पर लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि राईकोट का रहने वाला युवक सागर कुमार पाटन पुल स्थित वर्कशॉप में काम करके अपने घर लौट रहा था। इस दौरान पेट्रोल पंप से करीब 300 मीटर आगे पिथौरागढ़ से लोहाघाट की ओर आ रहे सेना की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ही मृतक के परिजनों के अलावा दूसरे स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए। जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने वाहनों को मरोड़ाखान से राईकोट होते हुए लोहाघाट भेजा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.