उत्तराखंड के बागेश्वर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उनकी प्यार पूरी तरह से बुझेगी।
शहर में पानी की किल्लत दूर होगी। पानी की किल्लत को दूर करने के लिए काम भी तेजी से किया जा रहा है। 11.21 करोड़ लागत की मंडलसेरा पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। 65 करोड़ रुपये की लागत से जखेड़ा पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है। इन योजनाओं के बनने के बाद दिक्कत दूर हो जाएगी।
गौरतलब है कि सरयू और गोमती नदी से घिरा होने के बाद भी बागेश्वर में पेयजल का जबरदस्त संकट है। लोगों को जरूता का आधा पानी भी नहीं मिल पा रहा है। हालत ये है कि लोग देर रात तक हैंडपंप पर लाइन लगा कर पानी भर रहे हैं। 50 हजार की आबादी वाले बागेश्वर नगर को रोज 7.26 एमएलडी पानी की जरूरत होती है, लेकिन फिलहाल मिल रहा है सिर्फ 3.60 एमएलडी पानी।
नियम के मुताबिक हर दिन हर शख्स को रोज 140 लीटर पानी मिलना चाहिए। जबकि लोग 70 लीटर पानी भी ठीक से नहीं मिल पा रहा है। तहसील रोड के साथ ही मंडलसेरा के कई इलाकों एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। हालात ये है कि तहसील रोड पर तो रात के 11 बजे पानी दिया जाता है। पानी की किल्लत के चलते लोगल जलधारों और हैंडपंपों पर निर्भर हो गए हैं। जलधारों और हैंडपंपों पर देर रात तक लोगों की लाइन लगी रहती है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.