बागेश्वर: दिवाली के मौके पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। कपकोट पुलिस ने 43 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ केस भी दर् कर लिया गया है। अब उसे जिला अदालत में पेश किया जाएगा। दरअसल शनिवार को पुलिस ने चीराबगड़ पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यहां बोलेरो कार को चे किया गया तो कार से 43 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस संबंध में ड्राइवर मुन्ना सिंह के पास कोई भी कागजात नहीं था। जिसके बाद उसकी गाड़ी को भी सीज कर दिया गया।

पूछताछ में आरपी ने बताया कि वो कपकोट से अवैध रूप से शराब लेकर, ग्रामीण क्षेत्र में फुटकर पर ऊंचे दामों में बेचने के लिये ले जा रहा था। जिले एसपी ने कहा कि दीपावली के मौके पर नशाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। अराजक तत्वों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.