उत्तराखंड: बर्फबारी के बाद हर्षिल घाटी का ये नजारा जन्नत से कम नहीं! देखें तस्वीरें

उत्तराखंड में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश से ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी के धराली गांव के सातताल से खूबसूरत तस्वीरें आई हैं। यहां पर जीवित पांच ताल बर्फ के बीच जम गए हैं। केदारपाती और देवदार के पेड़ों के बीच बर्फ से ढकी सातताल अपनी खूबसूरत छटा बिखेर रही है। गंगोत्री, हर्षिल घाटी, खरसाली सहित मोरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।

बर्फबारी के बाद हर्षिल घाटी के धराली गांव के सातताल के ताल बर्फ से पूरी तरह जम गए हैं। मैदानी इलाकों में पड़ी बर्फ वातावरण को बेहद खूबसूरत बना रही है। स्थानीय लोग बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। सातताल हर्षिल घाटी का सड़क से सबसे नजदीक का पर्यटक स्थल है। यहां धराली गांव से करीब 3 किमीटर ट्रैक के बाद पहुंचा जा सकता है। अभी इन सात तालों में से पांच ताल जीवित हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हल्की बर्फबारी के साथ सातताल पर्यटकों की कैंपिंग के सबसे उपयुक्त स्थान है, क्योंकि यह सड़क मार्ग से नजदीक है। पर्यटक यहां पर प्रकृति के सौंदर्य का जमकर लुफ्त उठा सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.