फोटो: सोशल मीडिया
पिथौरागढ़ में होटलों में संचालित कोरोना आइसोलेशन सेंटर्स पर मरीजों को लूटने का आरोप लग रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम ऑफिस परिसर में इसका विरोध किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि होटल में संचालित आइसोलेशन सेंटर्स में कोरोना संक्रमितों से पैसा तो जमकर लिया जा रहा है, लेकिन सुविधा के नाम पर उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इलाज के नाम पर कोरोना संक्रमितों को लूटा जा रहा है।
कांग्रेस का आरोप है कि कोरोना संक्रमितों के लिए प्रशासन की ओर से चिन्हिंत किए गए निजी आइसोलेशन सेंटर में भारी भरकम धनराशि खर्च करने के बावजूद सुविधाओं के नाम पर मरीजों से अलग से पैसे वसूले जा रहे हैं। मरीज अपने खर्चे पर निजी होटलों में भी रह रहे हैं तो वहां भी उनसे टीवी, हीटर और पानी गर्म करने के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.