उत्तराखंड: पीएम केयर्स फंड मामले में सोनिया गांधी पर दर्ज FIR के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में दर्ज FIR के विरोध में पूरे देश में विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रही है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। कांग्रेस कार्यालयों और अपने-अपने आवासों में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए कांग्रेस के नेताओं और कार्यकताओं ने धरना दिया। धरने में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी की सरकार द्वारा जनता की आवाज को दबाने का प्रयास निंदनीय है। अल्मोड़ा में जिला कांग्रेस कार्यालय में जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने धऱना दिया। इस दौरान उहोंने सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

इस दौरान कुंजवाल ने प्रदेश में कोरोना को लेकर प्रशास द्वारा की जा रही लापरवाही का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते विभिन्न प्रांतों से प्रदेशभर में आ रहे प्रवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाने में सरकार विफल साबित हो रही है और ग्रामीण इलाकों में प्रवासियों को होम क्वारंटाइन के अलावा संस्थागत क्वारंटाइन किया जाना चाहिए।

इस धरने में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला महामंत्री राधा बिष्ट, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, जिला प्रवक्ता राजीव शामिल हुए।

सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में क्यों दर्ज हुआ केस?

सोनिया गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस ने पीएम केयर्स फंड के जरिए इकट्ठा किए जा रहे पैसे को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने पूछा था कि अगर प्रधानमंत्री राहत कोष पहले से मौजूद है तो केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फंड क्यों बनाया? उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से ये मांग की थी कि सरकार पीएम केयर्स फंड में जमा हो रहे पैसे का जनता के सामने हिसाब रखे। कांग्रेस द्वारा पीएम केयरर्स में घपले का आरोप लगाया गया था। कांग्रेस द्वारा हिसाब मांगे जाने के बावजूद केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फंड का हिसाब नहीं दिया। इसके बाद कर्नाटक में सोनिया गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि सोनिया गांधी ने पीएम केयर्स फंड के जरिए गलत मुद्दा उठाकर कोरोना महामारी में पीएम मोदी को बदनाम करने की कोशिश की है। अब कांग्रेस यह मांग कर रही है कि कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस ले।   

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.