चमोली के थराली से एक दर्दनाक खबर आई है। यहां नारायणबगड़ विकासखंड में मलतुरा के पास त्यूला गांव में आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया।
बच्चे की लाश जंगल में पड़ी मिली। गुलदार के बच्चे को मारने की इस घटना से थराली के लोगों में दहशत फैल गई है। वहीं बच्चें की मौत से घरवालों को रो-रो कर बुरा हाल है। घटना गुरुवार रात की है। बताया जा रहा है कि बच्चा आंगन में खेल रहा था और घर के लोग अपने कामों में व्यस्थ थे। इसी दौरान गुलदार दबे पांव आया और बच्चे को उठा ले गया।
बच्चे की चीख-पुकार सुन कर घर के लोग दौड़े-दौड़े आए, लेकिन तब तक गुलदार आंखों से ओझल हो चुका था। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने रात में ही बच्चे को ढूंढना शुरू किया। काफी देर तक ढूंढने के बाद बच्चे का शव मिला। गुलदार ने मासूम के पूरे शरीर से मांस नोंच लिया था। सिर धड़ से अलग हो गया था। घटना के बाद प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी गई। विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बच्चे के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। वहीं इलाके में गुलदार के आतंक को देखते हुए वन विभाग ने गश्त भी बढ़ा दी है।
चमोली से जितेंद्र पंवार की रिपोर्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.