उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव के लिए ग्रासरूट लेवल पर कांग्रेस की कसरत, संगठन को मजबूत करने में जुटी

उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस जुट गई है। पार्टी ने ग्रॉस रूट लेवल पर कसरत शुरू कर दी है।

अल्मोड़ा जिला कांग्रेस ने हवालबाग ब्लॉक में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में जहां 2022 को फतेह करने का मंत्र दिया गया। इस दौरान करीब 12 लोग पार्टी में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने कहा कि पूरे प्रदेश में लोगों का मन बीजेपी से भर गया है और लोग कांग्रेस की ओर आ रहे हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हवालबाग की एक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा की अध्यक्षता में सरस्वती इन होटल हुई। बैठक में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य,क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों का शाल पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गया, जिससे जनता बेहद परेशान है। उन्होंने सभी कांग्रेसियों को 2022 में कांग्रेस की सरकार लाने के लिए अपील की।

ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा ने कहा कि ब्लॉक के प्रत्येक बूथ पर समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में थाकर कांग्रेस की मजबूती के लिए युवाओं को शीघ्र कांग्रेस संगठन से जोड़ा जायेगा। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेसियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से 2022 में जनता कांग्रेस को बहुमत से जिताकर कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हवालबाग बबीता भाकुनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट, राजू चिलवाल, कनिष्ठ प्रमुख नरेन्द्र कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, गोपाल गुरुरानी, खगेश बिष्ट, कगरन बिष्ट, कुसुमा देवी, ग्राम प्रधान धीरेन्द्र गैलाकोटी, प्रशांत पवार, हेमा देवी, सुनीता देवी, पल्लवी देवी, महेन्द्र सिंह, हरेन्द्र शैली समेत दर्जनों ग्राम प्रधानों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम पूर्व विधायक मनोज तिवारी और ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा के नेतृत्व में कुसुमा देवी, दीवान सिंह ढैला, जगदीश लटवाल, अर्जुन लटवाल, सचिन लटवाल, दीपक लटवाल देवेन्द्र लटवाल, भाष्कर बिष्ट, प्रेम सिंह लटवाल सहित करीब 50 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीतांबर पान्डेय, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, न्याय पंचायत अध्यक्ष ललित पन्त, संजय कुमार, कुन्दन सिंह नेगी, सुन्दर सिंह, हरीश लाल, नरेन्द्र सिंह सिराड़ी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, भूपेन्द्र भोज, हर्ष कनवाल, निर्मल रावत और संजय दुर्गापाल समेत कई अहम लोग शामिल हुए।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सैफ को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने…

2 hours ago

गाजीपुर: सायर गांव में डकैती, महिला के हाथ-पैर बांधकर लूटी नकदी और गहने

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर कोतवाली क्षेत्र के सायर गांव में एक महिला…

3 hours ago

गाजीपुर: सायर गांव में शराब दुकान पर मनमानी बिक्री,  नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर कोतवाली के सायर गांव…

4 hours ago

गाजीपुर: नाबालिग से रेप का आरोपी 12 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की गहमर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को…

1 week ago

UP: सेवराई तहसील के बसुका गांव में तालाब पर अतिक्रमण का आरोप, SDM ने रुकवाया काम

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के बसुका गांव में ग्राम प्रधान पर…

1 week ago

यूपी: गाजीपुर में सरकारी दफ्तरों का हाल, ऑफिसों पर ताले, अफसर नदारद, हवा में शासन के आदेश

उत्तर प्रदेश शासन भले ही अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के सख्त…

1 week ago

This website uses cookies.