उत्तराखंड: हत्या के बाद युवक के शव को टुकड़े-टुकड़े कर मिट्टी में दबाने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के गंडीक गांव में दिल दहला देने वाले हत्याकांड में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को कर्णप्रयाग से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नारायणबगड़ के गंडीक गांव में मिट्टी के नीचे दबे एक युवक का शव टुकों में मिला था। युवकी बेरमी से हत्या कर दी गई थी। शव की पहचान गैरसैंण विकासखंड के कलविष्ट सेरा (सरिंगगांव) निवासी रंजीत बिष्ट, पुत्र श्याम सिंह बिष्ट के रूप में हुई थी।

6 मार्च से लापता रंजीत की गुमशुदगी रिपोर्ट उनके ससुर ने थराली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में उनके ससुर ने बताया था कि उनका दामाद जो कि नलगांव नारायणबगड़ में उखीमठ रुद्रप्रयाग निवासी ठेकेदार कैलाश थपलियाल के साथ ड्राइविंग का काम करता था, उसका 6 मार्च की रात को 10 बजे अपनी पत्नी प्रियंका को फोन आया कि वह होली के दौरान घर आएगा, लेकिन अगले ही दिन 7 मार्च से रंजीत का फोन लगातार स्विच ऑफ आने लगा।

न ही रंजीत होली में घर पहुंचा और ना ही उसका फोन मिला। इतने दिन से रंजीत का कोई पता नही लगने की वजह से गुमशुदा रंजीत के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस खोजबीन कर ही रही थी कि नलगांव से सटे गंडीक गांव में शुक्रवार दोपहर पुलिस ने युवक के साथ काम करने वाले अन्य लोगों से पूछताछ की तो पूछताछ में युवक के साथियों ने लापता रंजीत की हत्या कर मिट्टी के नीचे दबाने की बात कबूली। घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में होने के चलते राजस्व टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद मौके से 3 तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

चौथा अभियुक्त सन्नी उर्फ मनेन्द्र पुत्र बलवीर सिंह उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सांगला जिला होशियारपुर पंजाब  फरार चल रहा था। नायब तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह देव ने बताया कि सनी को कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया गया है।

(थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.