उत्तराखंड के अल्मोड़ा के माल रोड पर स्थित गोविन्द बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय में भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।
यहां सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पुरातत्व से सम्बंधित सामिग्रयों का विशाल संकलन है। इस संग्रहालय में कत्यूरी और चंद वंश से सम्बंधित लेख भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा पर्यटक इस संग्रहालय में पीपल के पत्तों पर की गई प्राचीन चित्रकारी और कुमाऊं की प्राचीनकालीन वस्तुएं भी देख सकते हैं।
पंडित गोविंद बल्लभ पंत संग्रहालय 1980 में उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर बनाया गया है। अल्मोड़ा का एकमात्र संग्रहालय है। संग्रहालय में विभिन्न प्रकार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक लेख हैं।
कत्यूरी और चंद शासकों के समय से प्राचीन वस्तुओं को पारंपरिक कुमाउनी शैली के चित्रों के साथ संरक्षित किया जाता है, जिसमे वस्त्र, लघु चित्र, काष्ठ कला, टेराकोटा की मूर्तियां, संगीत वाद्ययंत्र, सिक्के, पांडुलिपियां और ऐतिहासिक, कलात्मक सांस्कृतिक सार्वजनिक संग्रहालय में रखे गए हैं।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी कि रिपोर्ट)
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.