केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध जारी है। अल्मोड़ा में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए टू ह्वीलर गाड़ियों को हाथ से धकेलकर सड़क पर चलाई। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे और नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के संयुक्त नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों के विरोध में स्थानीय चौघानपाटा से शिखर होटल तक टू-व्हीलरों को हाथ से धकेलकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने कहा कि केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। इसके परिणामस्वरूप दिन-प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं।
देश में कोरोना संकट के बीच जनता पर तेल की कीमतों की मार जारी है। देश में गुरुवार को लगातार 19वें दिन तेल के दाम बढ़ गए। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 0.16 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 79.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 0.14 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 80.02 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस समय देश में डीजल पेट्रोल से महंगा हो गया है। डीजल 80.02 रिकॉर्ड कीमत पर बिक रहा है। देश में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि डीजल, पेट्रोस से महंगा हो गया है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.